Maldives मालदीव – बेस्ट इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन

खूबसूरत Maldives मालदीव

दुनिया में जीतने भी खूबसूरत देश है उनमे शुमार है मालदीव । हनीमून सेलिब्रेट को इन्जॉय करना हो या अपने पार्टनर के साथ वेकेशन्स पर जाना हो तो सबसे परफेक्ट है Maldives मालदीव । मालदीव जाकर आप अपने टूर को यादगार बना सकते है ।

हिंद महासागर में स्थित भारत के दक्षिण में एशिया का सबसे छोटा देश है Maldives मालदीव | जो कि दुनिया भर में सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन एवं वेकेशन के लिए जाना जाता है। मालदीव में करीब 187 आइलेंड है । मालदीव को आइलैंड का देश भी कहा जाता है।

स्कुवा डाइविंग जैसी वाटर स्पोर्ट्स अट्रेक्टिव एक्टिविटीज के लिए प्रसिद्ध मालदीव का नीला पानी विविध समुद्री जीवन और रेतीले समुद्र तटो के लिए भी प्रसिद्ध है मालदीव में पिछले कुछ वर्षों में आधुनिकता में भारी बदलाव आया है जिस वजह से यह अब दुनिया में सबसे अधिक घूमें जाने वाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बन गया है।

कब जाएं Maldives मालदीव

मालदीव में घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च हैं। और अगर आपका बजट कम हैं तो आप अक्टूबर महीने से लेकर दिसंबर महीने तक घूमने जा सकते है इस समय फ्लाइट टिकट थोड़ी सस्ती होती है

यदि आप मालदीव जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट पहले ही बुक करवा ले ताकि आपको निश्चित समय में टिकट मिलने में दिक्कत ना हो और आप रिफंडेबल फ्लाइट ही बुक करें ताकि यदि आगे डेट्स में बदलाव करना हो तो आप अपने फ्लाइट को कैंसिल भी करवा सकते है

Maldives मालदीव कैसे पहुंचें

By Air हवाई जहाज से  

मालदीव जाने के लिए आपको दिल्ली , मुंबई और कोलकाता आदि बड़े शहरों से हवाई सेवा उपलब्ध है मालदीव में माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर सकते है जाने से पहले बुकिंग करने से सुविधा रहती है

Maldives मालदीव के बेहद खूबसूरत स्थल

Mafushi Island – माफुशी आइलैंड

मालदीप का यह द्वीप पर्यटकों की पहली पसंद हैं।आप यहाँ टूर की प्लानिंग कर सकते है इसका सबसे बड़ा कारण यह द्वीप सस्ता और सबसे अच्छा हैं। मालदीव सबसे महंगे देश में आता हैं। इस कारण से यहां का रहना, खाना काफी महंगा हैं। इस द्वीप पर बजट के अनुसार आपको सुविधा मिल जाएगी। माफुशी द्वीप पर आप सभी प्रकार के स्पोर्ट एक्टिविटी को कर सकते हैं।


माफुशी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि मालदीव जैसे महंगे देश में जहाँ होटल के एक रात का किराया रु.30,000 – रु.1,50,000 तक होता हैं वहीं माफुशी में आपको रु.5,000- रु.10,000 तक में ठीक कमरा मिल जाएगा। इस द्वीप में आपको सभी तरह के स्पोर्ट्स एडवेंचर मिलेंगे और आपको सभी तरह के होटल और कैफ़े दिखाई देंगे। यहां हारबर कैफ़े में शाकाहारियों को कई अच्छे विकल्प मिलेंगे।

Banana Reef – बनाना रिफ

बनाना रिफ मालदेव की सबसे प्राचीन चट्टानों में से एक है। यह क्षेत्र डाइविंग सपोर्ट के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। मालदीव में स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं तो इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है। क्योंकि यहां आप पानी की सतह तक जाकर यहां की खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकते हैं।


बनाना रीफ में शार्क, बाराकुडा और ग्रुपर्स भी रहते हैं। जिससे बनाना रीफ दुनिया के सबसे लोकप्रिय डाइविंग स्पॉट में से एक है। बनाना रीफ में स्कूबा डाइविंग की सीमा 5 मीटर से 30 मीटर तक है।

Male City माले सिटी

माले मालदीव की राजधानी है। माले अपनी प्राचीन मस्जिद और रंगीन इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें, पेड़ और द्वीप का नीला पानी पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर कर देता है। माले में एक अर्टिफिशियल समुद्र तट भी है, जहां सैलानी स्विमिंग, कयाकिंग और वेकबोर्डिंग जैसी कई मनोरंजक वाटर एक्टिविटीज का मजा लेने आते हैं।

Vaadhoo Island – वाधू द्वीप

वाधू द्वीप मालदीव में एक सुंदर द्वीप है जिसमे समुद्र रात के तारों जैसा जगमगाने लगता है। जो सुंदर समुद्र तटों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता प्रदान करता है। जब वाधू द्वीप पर सूरज ढल जाता है, तो समुद्र की लहरें किनारे से टकराती हैं, जो नीले डॉट्स के झिलमिलाते मैदान की तरह चमकती हैं

National Museum – नेशनल म्यूजियम

इतिहास और शिल्प प्रेमी पर्यटको के लिए मालदीव में राष्ट्रीय संग्रहालय एक आकर्षक का केंद्र है। मालदीव का राष्ट्रीय संग्रहालय एक प्राचीन इमारत है, जिसका उद्देश्य मालदीव के नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।जिसमें बौद्ध और इस्लामी युग से लेकर शाही पुरावशेषों का विशाल संग्रह है।

इस संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य मालदीव के नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करना था। इसके अतिरिक्त इसमें पूर्व राजा और रानियों के विभिन्न परिधान, आभूषण, कपड़े और कागज की पांडुलिपि, मानव शास्त्रीय वस्तुएं, हथियार, कवच आपको यहां सब कुछ देखने के लिए मिल जाएगा।है। यह संग्रहालय मालदीव का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

China Maldives Friendship Bridge – चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज

चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज जिसे सीनामाले ब्रिज भी कहा जाता है। यह 2 किलोमीटर का लंबा पुल है, जो मालदीव शहर को हुलहुले द्वीप से जोड़ता है। इस लोकप्रिय पुल का निर्माण चीन और मालदीव के बीच के बंधन को मजबूत करने के लिए किया गया था। जिसमें पुल तक लगभग 6 लेन हैं।

इस ब्रिज को बनाने की शुरुआत साल 2014 में की गई थी और जुलाई 2018 में यह बनकर तैयार हुआ। 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की यह परियोजना मालदीव की सबसे प्रगतिशील परियोजनाओं में से एक है।

मालदीव के बारे में कुछ खास जानकारी

  • मालदीव में एक द्वीप से दूसरे द्वीप और अन्य किसी जगह पर जाने के लिए एरोप्लेन टैक्सी का प्रयोग किया जाता हैं। यह टैक्सी पानी में भी चल सकती हैं
  • मालदीव ना केवल खूबसूरत समुद्र किनारा के कारण पसंदीदा पर्यटन स्थल है बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है जिससे आप यहां रात में भी बिना डरे घूम सकते हैं।
  • मालदीव ऐसा देश है, जहां पर रविवार को ऑफिशियल छुट्टी ना होकर शुक्रवार और शनिवार को विकेंड होता है। इसलिए यदि आप मालदीव जाने की योजना बनाते हैं तो शुक्रवार के दिन ना जाये। उस दिन आपको ज्यादातर चीजें वहां पर बंद मिलेगी।
  • यहां पर ऐसे बहुत से रेस्टोरेंट और होटल बने हुए है, जो पानी के अंदर हैं।
  • मालदीव में घूमने के लिए कई सारे आइसलैंड बने हुए हैं, जहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन सबसे अधिक लोग मालदीव के माफुशी द्वीप पर जाते हैं, यह यहां का सबसे बेहतरीन रिसोर्ट में से एक हैं।
  • मालदीव में आपको वेज और नॉन वेज दोनो प्रकार के खाना खाने को मिलते हैं। किसी भी प्रकार के खाने के ऑर्डर देने से पहले खाने के बारे में जानकारी कर लेना ठीक रहता है
  • यदि कोई भी पर्यटक मालदीप घूमने जाता है और उसे शराब पीने का शौक है तो बता दे आपको माल देश में हर जगह पर शराब नहीं मिलेगी । इस्लामिक देश है। यदि आपको शराब चाहिए तो आपको वह रिजॉर्ट आइसलैंड पर ही मिल सकती है।