Andaman अण्डमान – बेहद खूबसूरत है हनीमून डेस्टिनेशन के लिए

अपने जीवन साथी के साथ विवाह के बाद नए जीवन की शुरुआत को सेलिब्रेट करना Honeymoon हनीमून कहलाता है, जिसमे दोनों को एक दूसरे को जानने समझने एवं वो सुखद पल जब पहली बार दोनों का मन और तन से एक होना ही हनीमून होता है | इसे जीवन भर यादगार बनाने के लिए घर परिवार से दूर अपने जीवन साथी के साथ किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर खूबसूरत समय इन्जॉय करना हनीमून पीरियड कहलाता है | जिसमे आपके लिए Andaman अण्डमान – बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है

Andaman अण्डमान – बेहद खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन

आपको सागर ,रेत, और सुन्दर समुद्र तट पसंद है, तो अंडमान आइलैंड्स आपके लिए बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन है। बंगाल की खाड़ी में स्थित यह द्वीप बेहद खूबसूरत नज़ारों से भरा है। आपको यहां कई तरह की टूरिस्ट एक्टिविटीज़ करने को मिल जाएंगी। वास्तव में, यह द्वीप भारत के बेस्ट डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा और वॉटर स्पोर्ट्स में से एक है। तो यदि आप भी वेकेशन्स मनाने या हनीमून सेलिब्रेट प्लानिंग कर रहे है तो Andaman अंडमान आइलैंड्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है

Andaman अण्डमान जानें का सही समय

Anadaman अण्डमान आइलैंड्स जाने का सबसे बेस्ट समय होता है अक्टूबर से लेकर मार्च तक है । इस समय दुनियाभर से लोग इस खूबसूरत आइलैंड को देखने आते है। इस दौरान मौसम काफी सुहाना होता है और आप भी अपने हनीमून का भरपूर मज़ा ले पाएंगे। जिन लोगों की स्कूबा डाइविंग में दिलचस्पी है, उनके लिए जनवरी से मई का समय बेस्ट है।

अण्डमान – निकोबार 572 द्वीपों का समूह है। इस द्वीप-समूह पर आने का सबसे उचित समय सर्दियों का है। इस मौसम के दौरान पर्यटकों का यहाँ आना चरम-सीमा पर होता है। इस वक्त यहाँ क्रिसमस व नया साल बहुत भव्यता व उत्सुकता से मनाया जाता है। आप इस दौरान यहाँ आकर अपना सबसे बेहतरीन वक्त गुज़ार सकते हैं।

Andaman अण्डमान – निकोबार का मौसम

Andaman अण्डमान – निकोबार की जलवायु परिस्थितियों की विशेषता उष्णकटिबंधीय जलवायु है। वर्ष के अधिकांश महीनों में पर्याप्त वर्षा होती है। छोटे शुष्क मौसम का बहुत कम प्रभाव पड़ता है।  पोर्ट ब्लेयर शहर में औसत तापमान 27 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है

 पर्यटन या हनीमून के लिए जाने का सबसे लोकप्रिय समय अक्टूबर से मार्च तक है।

Andaman अण्डमान – निकोबार की संस्कृति

Andaman अण्डमान – निकोबार की संस्कृति विविध है, इसलिए इसे छोटा भारत के नाम से संबोधित किया जाता है। इस विविधता के कारण यहाँ हर तरह के त्योहारों को बड़ी ही उत्सुकता से मनाया जाता है। यहाँ की मुख्य संस्कृति से आए लोक गीत व लोकनृत्य अभी भी अपना वर्चस्व बनाए हुए है।आदिवासियों द्वारा हस्तशिल्प को यहाँ बहुत महत्व दिया गया है।

Andaman अण्डमान – निकोबार का खानपान

अंडमान निकोबार का खान-पान भी यहाँ की संस्कृति के तरह विविध है। आपको यहाँ विभिन्न राज्यों के भोजन का मिश्रण मिलेगा। द्वीप-समूह होने के कारण यहाँ सी फूड काफी प्रचलित है। फिश करी, चिली करी, कुल्छे, चिकन टिक्का मसाला आदि बेहद लोकप्रिय हैं।

Andaman अण्डमान केसे जाए

By Air फ्लाईट से

भारतीय नागरिकों को अंडमान जाने के लिए विशेष अनुमति की ज़रूरत नहीं है। यहां पहुंचने का सबसे अच्छा ज़रिया है प्लेन। कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई से आपको अंडमान के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाएगी, जो 2.5 घंटों में आपको अंडमान पहुंचा देगी।

By Ship जहाज से

पोर्ट ब्लेयर तक के लिए चेन्नई, कोलकाता और विशाखापट्टनम से आपको यात्री जहाज़ मिल जाएगा। हर महीने, 3 से 4 बार यह जहाज़ निकलते है। यह सफर कुल 50 से 60 घंटों का होता है।

Andaman अण्डमान – निकोबार के 10 खूबसूरत स्थल

Andaman अंडमान निकोबार द्वीप के कुछ बेहद सुन्दर स्थान जो आपके हनीमून को इन्जॉय करने और छूटियों को मनाने के लिए परफेक्ट है वहाँ जाकर आप इन्जॉय कर सकते है आपको यहाँ की कुछ सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ताकि आप अपना सफर यादगार बना सके।

1. हैवलॉक द्वीप

Havelock Island

हनीमून एवं वेकेशन्स के लिए हैवलाक द्वीप सफ़ेद रेत और सागर की लहरों से आपको रोमांचित कर देंगी | अपने पैरों की छाप छोड़ते हुए जब आप बीच की तरफ बढ़ेंगे तो एक अनोखी-सी ताज़गी आप महसूस कर पाऐंगे। चारों तरफ से उष्णकटिबंधीय वनों ने इस द्वीप को घेरा हुआ है। एक तरफ हरियाली और दूसरी तरफ सागर, साथ में जीवन साथी तो फिर हनीमून का मजा दुगुना हो जाएगा स्कूबा डाईविंग, स्नॉरक्लिंग, सी वॉकिंग, गलास बोट राईड आदि,आपका परिचय रोमांचक जलीय जीवन से करवाऐंगे।

Must Read: Goa गोवा – बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

2. राधानगर बीच

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शामिल यह द्वीप विश्व के सबसे बेहतरीन खूबसूरत द्वीपों में से एक है। आप भी अपना हनीमून शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते है | जो पर्यटकों द्वारा अधिक पसंद किया जाने वाला स्थान है। जहाँ तक आपकी नज़र जाएगी वहाँ तक बस सागर का नीला पानी ही देखेगें | जिसे गहरे हरे रंग के वन ने समेट रखा है। ये दृश्य आपके मन में बस जाएगा, ऐसा बसेगा कि सपनों में भी खुद को इसी की सैर करता पाऐंगे। यहाँ आकर आप अपना हनीमून एवं वेकेशन को सबसे बेहतरीन तरीके से गुज़ार सकते हैं।

Suggested Read:गोवा Goa Beaches – प्राकृतिक सौन्दर्य और मस्ती भरी रातें 

3. बैरन द्वीप

Baron Island

बैरन द्वीप पर दक्षिण-पूर्वी एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी यहीं है। हाँलाकि ये स्थान लोगों के बसने या आने-जाने के लिए बिल्कुल नहीं है। पर यहाँ कुछ अनोखे पशुओं की प्रजातियाँ हैं जो शायद भारत में कहीं और नहीं है, जिसे आप देख सकते है। सी-प्लेन राईड द्वारा आप ऊपर से इसका अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं और इस अनोखी जगह का हिस्सा बन सकते हैं।

Suggested Read: Goa गोवा – बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

4. विजयनगर बीच

Vijayanagar Island

फ़ोटोग्राफ़ी का शौक रखने वाले यात्रियों का यहाँ आना आवश्यक हो जाता है। सूरज जब अपनी किरण इस पूरी जगह पर बिखेरता है तो माहौल रंगीन हो जाता है। जैसे कोई रंगीन फूल खिल गया हो, उसमें एक नयी सी चमक भर दी गई हो। स्थानीय पक्षियों कि चहचहाट आपको सुबह-सुबह सुनने मिलेगी। यकीन मानिए इस चहचहाट से आपकी सुबह बेहद खूबसूरत बन जाएगी। ये बीच आपको प्रकृति के बीच ले जाकर खड़ा कर देगा।

5. भरतपुर बीच

Bharatpur Island

नील द्वीप का सबसे खूबसूरत बीच। जैसा की आप पेंटिंग में देखते, उसी पेंटिंग का हकीकत रूप है ये बीच। जैसे इसमें सौंदर्य प्रकृति ने कूट-कूटकर भरा हो। विश्वभर से लोग इस स्वप्न को हकीक़त में जीने आते हैं। ऊपर नीला आसमान, नीचे नीला पानी और आसपास हरियाली युक्त दृश्य-कितना अद्भुत संगम है प्रकृति का। तारीफ़ किए बिना रहा ही नहीं जा सकता। घंटों तक बैठकर इसे घूरते रहना भी कम ही होगा।

Suggested Read: गोवा Goa Beaches – प्राकृतिक सौन्दर्य और मस्ती भरी रातें

6. बारातंग द्वीप

Baratang Island

खूबसूरत द्वीप, मन मोहने वाले बीच, लाईमस्टोन(चूना-पत्थर) केव, मैंग्रोव वन-इन सभी का मिश्रण है यह द्वीप। यादगार छुट्टियाँ बिताने के लिए ये बहुत सुंदर जगह है। आपका हर एक दिन इसके अतुल्नीय दृश्यों को देखते हुए बीतेगा। मड़ द्वीप व पैरट द्वीप यहाँ के सबसे चर्चित स्थान है। अपने परिवार के साथ यहाँ आकर आप एक शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी छुट्टियाँ बिता सकते है।

7. लाला जी बे बीच

Lala Ji Bay Beach

ये बीच तैरने व स्कूबा डाईविंग के लिए प्रसिद्ध है। ऊँची उठती सफ़ेद लहरों को जब आप अपनी ओर आते देखेंगे तो वो नज़ारा एक अलग ही आनंद देगा। शांतिपूर्ण माहौल में समय बिताना हर इंसान चाहता है और ये स्थान हमेशा यात्रियों के स्वागत के लिए तत्पर है। नंगे पैर रेत को महसूस करके चलते जाना फिर धीमी लहर के साथ आए पानी का पैरों को स्पर्श करना एक अतुल्नीय अनुभव है। इसी अनुभव को आप यहाँ आकर महसूस कर पाऐंगे।

Suggested Read: Goa गोवा – बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

8. पोर्ट ब्लेयर

Port Blair View

ये अंडमान निकोबार द्वीप-समूह का राजधानी क्षेत्र है। यहाँ से बाकि शहरों के लिए आसानी से जाया जा सकता है। अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल का ये हिस्सा वित्तीय, संस्कृति व अन्य क्रियाओं का केंद्र है। यहाँ आकर आप स्थानीय आदिवासी जनजातियों व यहाँ के इतिहास के बारे में जान पाऐंगे। यहाँ साल के किसी भी दिन आकर आप अपनी ज़िंदगी के कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

Suggested Read: Goa गोवा – बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

9. पक्षी द्वीप

चिड़िया टापू

जैसा कि आपको नाम से ही समझ आ रहा होगा कि ये ऐसी जगह है जहाँ आपको ढ़ेर सारे पक्षी देखने को मिलेंगे। स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ कुछ अनदेखे प्रवासी पक्षियों की झलक भी आपको देखने मिल सकती है। चहचहाट से गूँजित ये जगह बहुत अनोखा अनुभव जीने का अवसर देती है। सुबह सूरज की पहली किरण देखते हुए दिन की शुरुआत करना और फिर ढ़लते सूरज के साथ अपने दिन को खत्म करने का अनुभव मनोरम है।

Suggested Read Goa गोवा – बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

10. सेल्यूलर जेल

Cellular gel In Andaman

“काला पानी” इस नाम से तो आप सभी बखूबी वाकिफ होंगे। ये अंडमान निकोबार आकर्षक स्थल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ आकर इस जगह न आना आपकी सबसे बड़ी भूल होगी। ये एक तीन मंज़िला इमारत है जिसमें 698 कारावास है जो एक-दूसरे से स्टारफिश के आकार में जुड़े हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक कारनामों की झलक व बेहतरीन लाईट और साऊण्ड शो आपको मंत्र मुग्ध कर देंगे।